Barabanki: बाराबंकी में फर्जी रिकवरी के नाम पर दिनदहाड़े लूट, कार और ₹1 लाख नकद छीने

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर

Barabanki: बाराबंकी। जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। फर्जी रिकवरी के नाम पर एक व्यक्ति से दिनदहाड़े उसकी कार और उसमें रखी ₹1 लाख की नकदी छीन लिए जाने का मामला सामने आया है। यह सनसनीखेज घटना 7 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे आवास विकास कॉलोनी के पास हुई।

पीड़ित मोहम्मद कलीम अपने साथी इमरान के साथ सफारी गाड़ी (UP42 AJ 9303) से राष्ट्रीय एकता पत्रकार संघ के आवास विकास कार्यालय से पानी की बोतलें लेने गए थे। (Barabanki) इसी दौरान आवास विकास कॉलोनी के पास दो अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली और खुद को रिकवरी एजेंट बताते हुए गाड़ी की चाबी छीन ली।

आरोप है कि युवकों ने गाड़ी की बकाया किस्त का हवाला देकर वाहन जब्त करने की बात कही। (Barabanki) कलीम ने बताया कि उनकी गाड़ी की कोई भी किस्त बकाया नहीं थी, इसके बावजूद आरोपी उन्हें जबरन एक तथाकथित ‘रिकवरी ऑफिस’ ले गए।

Also Read –Suniel Shetty On Dhurandhar Movie: धुरंधर मूवी में सुनील शेट्टी को अक्षय खन्ना की नहीं इस एक्टर की एक्टिंग लगी अच्छी

वहां मौजूद एक व्यक्ति ने दस्तावेजों की जांच के बाद स्पष्ट किया कि वाहन पर कोई बकाया नहीं है। (Barabanki) इसके बाद भी आरोपियों ने गाड़ी में रखे ₹1 लाख नकद निकाल लिए और कलीम को धमकाते हुए वहां से चले जाने को कहा।

पीड़ित मोहम्मद कलीम पेशे से बढ़ई और ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी जाते-जाते उन्हें दोबारा वहां आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Also Read –Chandauli: ग्राम तीयरी में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें