Lucknow News: लखनऊ में CM हेल्पलाइन 1076 कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, वेतन और शोषण के आरोपों से मचा हंगामा

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों का आक्रोश गुरुवार सुबह सड़कों पर फूट पड़ा। करीब 200 से अधिक कर्मियों ने 1076 हाय-हाय के नारे लगाते हुए अचानक प्रदर्शन शुरू किया और मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। सुबह लगभग 10:30 बजे, मॉर्निंग शिफ्ट के कर्मचारी लोहिया पथ के रास्ते तेजी से आगे बढ़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई बार कोशिश की, लेकिन शुरुआती प्रयास नाकाम रहे। (Lucknow News) लोहिया पार्क तक पहुंचने के दौरान पुलिस ने चार बार उन्हें रोकने की कोशिश की, मगर कर्मचारी आगे बढ़ते रहे। हालात को देखते हुए पुलिस बल लगातार बढ़ाया गया। अंततः संगीत नाटक अकादमी के पास बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका गया। यहां भी जब कर्मचारी नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें सड़क किनारे हटाना शुरू किया, जिससे हल्की झड़प की स्थिति बन गई।

Also Read –Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हादसा, बाइक सवार राजमिस्त्री और साथी की मौत

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए। (Lucknow News) एक कर्मचारी ने भावुक होकर बताया कि ऑफिस में प्रवेश से पहले मोबाइल फोन जमा करा लिया जाता है और तय वेतन के बजाय बहुत कम भुगतान किया जा रहा है। उनका कहना था कि दो-दो महीने की सैलरी रोकी जा रही है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

Also Read –Kerala Election 2026: 18% ईसाई वोट बैंक पर टिकी थीं BJP की उम्मीदें, क्या अब केरल में बिगड़ेगा खेल?

करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद स्थिति में सुधार आया। पुलिस और संबंधित कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। (Lucknow News) प्रतिनिधि के रूप में पांच कर्मचारियों को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए ले जाया गया, जबकि अन्य सभी कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल, गोमतीनगर स्थित साइबर टॉवर भेज दिया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें