Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हादसा, बाइक सवार राजमिस्त्री और साथी की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Jalaun News: जालौन के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार राजमिस्त्री और उसके साथी की मौत हो गई। यह हादसा गोहन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 213 के पास ग्राम मड़ोरा-मड़ोरी के बीच सर्विस रोड पर हुआ। (Jalaun News) प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करतलापुर निवासी मुन्ना, जो पेशे से राजमिस्त्री थे, अपने साथी कृपाशंकर के साथ बुधवार रात करीब 9 बजे ग्राम औरेखी से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृपाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। (Jalaun News) स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, दोनों मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया।

गोहन थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (Jalaun News) थाना प्रभारी सतीश कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें