Varanasi Movie: वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा का नया लुक वायरल, जानिए कैसा होगा किरदार

Facebook
X
WhatsApp

Varanasi Movie: निर्देशक राजामौली अपनी फिल्म वाराणसी को बहुत ही बड़े पैमाने पर बना रहें हैं, इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप है, सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म की चर्चाएं हैं, क्योंकि राजामौली की फिल्म मेकिंग की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है, ऐसे में अब सबकी नजरें उनकी इसी फिल्म पर टिकी हुई है। हालांकि वाराणसी की रिलीज में अभी काफी लंबा समय है, लेकिन राजामौली ने आज इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का कुछ नया और बेहद धमाकेदार लुक जारी कर दिया है, आइए दिखाते हैं।

Also Read –Lock Upp 2 Wild Card: रिबेल किड की लॉकअप में एंट्री, जाते ही इस कंटेस्टेंट संग हुई भयंकर झड़प

Varanasi Movie: वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा का नया लुक वायरल

वाराणसी मूवी में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आने वालीं हैं, ऐसे में दर्शक इस फिल्म को लेकर और अधिक एक्साइटेड हैं, क्योंकि सालों बाद प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा की दुनिया में वापसी कर रहीं हैं। वहीं आज राजामौली ने वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा का नया लुक रिवील किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शब्दकोशऔर विश्वकोश

राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा के दो लुक शेयर किए हैं, और दोनों ही बेहद खतरनाक है। प्रियंका के इस नए लुक को देख दर्शक उनकी तारीफ करने में जुट चुके हैं। बता दें कि वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम मंदाकिनी होगा, वे इस फिल्म में एक्शन करते भी नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में रिवील किया कि फिल्म में उन्होंने स्लो एक्शन स्टंट किए हैं, उनका रोल बेहद पॉवरफुल होने वाला है।

Also Read –Abhijeet Dipke Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अस्पताल पहुंचते ही अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, आज से आमरण अनशन शुरू

कब रिलीज हो रही वाराणसी मूवी

राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जहां प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का रोल अदा करेंगी, वहीं महेश बाबू रुद्र के रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रोल में दिखाईं देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन का इस फिल्म में कैमियो हो सकता है, हालांकि मेकर्स द्वारा इसकी ऑफिशियल तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जो कि एक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म होने वाली है। यह फिल्म अगले साल अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें