Lucknow News: बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मांग, पूर्व पार्षद जगलाल यादव बोले- माफ हो हाउस टैक्स और बिजली बिल !

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News:  राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानियां लगातार बनी हुई हैं। हालांकि, नदी का जलस्तर अब थोड़ा कम हुआ है, लेकिन बाढ़ प्रभावित परिवारों को अभी भी राहत की जरूरत है। इस बीच फैजुल्लागंज के पूर्व पार्षद और समाजवादी पार्टी के नेता जगलाल यादव लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं।

पूर्व पार्षद जगलाल यादव ने मंगलवार को एक बार फिर बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राशन का वितरण किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संकट की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.30.24 PM

सरकार से हाउस टैक्स और बिजली बिल माफ करने की मांग

पूर्व पार्षद जगलाल यादव ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत देते हुए उनके घरों का हाउस टैक्स और बिजली का बिल माफ किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित लोगों के पिछले करीब दो महीने के बिजली बिल माफ करने की मांग उठाई है।

WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.30.37 PM

उनका कहना है कि बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रभावित परिवारों पर हाउस टैक्स और बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ना चाहिए। सरकार को उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

बाढ़ प्रभावितों के बीच लगातार पहुंच रहे पूर्व पार्षद

गोमती नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य होने में समय लग सकता है। ऐसे में प्रभावित परिवारों तक राशन और अन्य जरूरी सहायता पहुंचाना महत्वपूर्ण है।

पूर्व पार्षद जगलाल यादव लगातार लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक राहत प्रदान की जाए।

अब देखना होगा कि सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को हाउस टैक्स और बिजली बिल में छूट देने की इस मांग पर क्या कदम उठाती है।

संवाददाता- निखिल रस्तोगी, लखनऊ

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें