Ladli Behna Yojana: CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की 41वीं किस्त !

Facebook
X
WhatsApp

Ladli Behna Yojana: बालाघाट 14 अक्‍टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अक्‍टूबर को उमरिया जिले के मानपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम गुरुवाही में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी कर प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1834 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर बालाघाट जिले की 3 लाख 44 हजार 600 लाड़ली बहनों के खातों में 50 करोड़ 09 लाख 99 हजार 300 रुपये की राशि पहुंची। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1500-1500 रुपये जमा किए गए। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम देखा और योजना की राशि प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विकासखंडवार लाभार्थी एवं अंतरित राशि

ग्रामीण क्षेत्रों में बैहर की 19,444 बहनों के खातों में 2 करोड़ 82 लाख 22 हजार रुपये, बालाघाट की 37,388 बहनों को 5 करोड़ 41 लाख 97 हजार 500 रुपये, बिरसा की 26,964 बहनों को 03 करोड़ 93 लाख 96 हजार 300 रुपये, कटंगी की 34,720 बहनों को 5 करोड़ 03 लाख 65 हजार 400 रुपये, खैरलांजी की 31,308 बहनों को 4 करोड़ 56 लाख 75 हजार रुपये, किरनापुर की 38,380 बहनों को 5 करोड़ 61 लाख 69 हजार 200 रुपये, लालबर्रा की 37,263 बहनों को 5 करोड़ 41 लाख 64 हजार 300 रुपये, लांजी की 38,234 बहनों को 5 करोड़ 59 लाख 13 हजार 300 रुपये, परसवाड़ा की 22,151 बहनों को 3 करोड़ 20 लाख 43 हजार 800 रुपये तथा वारासिवनी की 32,944 बहनों के खातों में 4 करोड़ 78 लाख 01 हजार 600 रुपये अंतरित किए गए।

WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.48.18 PM 1

नगरीय निकायों में नगर पालिका बालाघाट की 8,805 बहनों को 1 करोड़ 26 लाख 66 हजार 900 रुपये, नगर पालिका मलाजखंड की 5,817 बहनों को 83 लाख 40 हजार 600 रुपये, नगर पालिका वारासिवनी की 3,752 बहनों को 53 लाख 87 हजार 400 रुपये, नगर परिषद बैहर की 2,642 बहनों को 37 लाख 41 हजार 600 रुपये, नगर परिषद कटंगी की 2,408 बहनों को 34 लाख 92 हजार रुपये तथा नगर परिषद लांजी की 2,380 बहनों को 34 लाख 20 हजार 400 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

जून 2023 से अब तक 1847 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

जून 2023 में योजना प्रारंभ होने से लेकर 14 अक्‍टूबर 2026 तक बालाघाट जिले की 03 लाख 44 हजार 600 से अधिक लाड़ली बहनों को 1847 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है। इस योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ जिले की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान की है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं बाल विकास परियोजना के अधिकारी, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

लोकेशन-  बालाघाट
रिपोर्टर-  दिलीप जामरे

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें