Barabanki News: बाराबंकी में विधान परिषद निर्वाचन-2026 की तैयारियां तेज, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न ! 

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News:  बाराबंकी, 17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन के लिए तैनात सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2026 10 18 at 8.16.48 AM 1

प्रशिक्षण के दौरान एडीएम निरंकार सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करने तथा अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। साथ ही मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें।

गंभीरता और निष्पक्षता से निभाएं जिम्मेदारी

एडीएम ने निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी पूरी गंभीरता, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही किसी भी समस्या या व्यवधान की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

मतदान केंद्रों की निगरानी और रिपोर्टिंग पर जोर

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को उनके कार्यों और उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदान प्रक्रिया का पर्यवेक्षण, निर्वाचन संबंधी सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान तथा आवश्यक रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026 10 18 at 8.16.45 AM

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे निर्वाचन के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखें और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित कराएं। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना है।

लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को देखते हुए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा अपने निर्धारित दायित्वों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए।

जिला- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार

लखनऊ जिला सूचना कार्यालय, बाराबंकी
प्रेस विज्ञप्ति

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें