UP News: बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के त्रिलोकपुर में आयोजित त्रिलोकपुर क्रिएटर मीटअप 2026 उत्साह, उमंग और प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। आयोजक ऋषभ वर्मा की पहल पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बाराबंकी, सीतापुर, बिहार, लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 250 कंटेंट क्रिएटर्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ एक-दूसरे से अनुभव साझा किए और सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसरों पर चर्चा की।
कार्यक्रम का आयोजन रामसेवक स्मारक विद्यालय में किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए कंटेंट क्रिएटर्स, अतिथियों और प्रतिभागियों की मौजूदगी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कंटेंट क्रिएटर्स को एक साझा मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और आपसी सहयोग एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देना रहा।
UP News: मुख्य अतिथि अंजलि वर्मा ने मेडल देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंजलि वर्मा शामिल हुईं। उनके साथ रिया, ऋषभ द बॉस, अनुष्का, लक्ष्मी और आकांक्षा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में मानस गुप्ता, लखनऊ की रानी और राजीव राय शामिल हुए। बिहार से पहुंचीं मनीला कुमारी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
मुख्य अतिथि अंजलि वर्मा ने प्रतिभागी क्रिएटर्स को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर प्रतिभागियों में खास उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने क्रिएटर्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत है उस प्रतिभा को पहचानने, सही मंच प्राप्त करने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की।
उन्होंने आयोजक ऋषभ वर्मा और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर कंटेंट क्रिएटर्स को एक मंच पर एकत्रित करना सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपने हुनर को पहचानने और उसे बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
कई जिलों से पहुंचे क्रिएटर्स, साझा किए अनुभव
इस भव्य आयोजन में राज तिवारी, रितेश, मृदुल, अनस, मोहम्मद हसन, अंकुर, सरिता वर्मा, चंदन चंदू, सिंगर पवन पपीहा, सुशीला और प्रगति सहित अनेक कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।
आयोजन के दौरान क्रिएटर्स को एक-दूसरे से मिलने, अपने अनुभव साझा करने और नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिला। सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभागियों के लिए यह कार्यक्रम आपसी संवाद और सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
ऋषभ वर्मा और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना
कार्यक्रम के आयोजन में ऋषभ वर्मा के साथ उनके सहयोगी अंकित वर्मा, हिमांशु वर्मा, चंदन दतौली, देव कुमार, जितेंद्र बैटरी, प्रांशु वर्मा और सुयश वर्मा ने सहयोग किया। आयोजक ऋषभ वर्मा के मामा आकाश दीप वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी खुशी गुप्ता, जितेंद्र वर्मा और रामसेवक स्मारक विद्यालय से जुड़े सहयोगियों की सहभागिता के साथ निभाई गई।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आयोजक ऋषभ वर्मा ने स्वागत किया। अंजलि वर्मा ने सभी अतिथियों, क्रिएटर साथियों और छोटे-बड़े भाई-बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आयोजन टीम को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि सोशल मीडिया आज युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे आयोजनों से नए और उभरते क्रिएटर्स को पहचान बनाने, अपने हुनर को निखारने तथा अन्य प्रतिभाशाली लोगों से सीखने का अवसर मिलता है।
त्रिलोकपुर क्रिएटर मीटअप 2026 ने लगभग 250 कंटेंट क्रिएटर्स को एक मंच पर जोड़कर प्रतिभा, सम्मान और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की। कार्यक्रम की सफलता ने क्षेत्र में डिजिटल क्रिएटिविटी और सोशल मीडिया से जुड़े युवाओं के उत्साह को नई दिशा देने का संदेश दिया।









