UP News: विधान परिषद की 11 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, देर रात या कल तक आ सकते हैं परिणाम !

Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों (5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों) के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती जारी है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए केंद्रों पर विशेष वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

मतदान मतपत्रों से, इसलिए अपनाई जा रही है लंबी प्रक्रिया

चूंकि विधान परिषद का यह चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बजाय मतपत्रों (Ballot Papers) के माध्यम से होता है, इसलिए मतगणना की प्रक्रिया काफी विस्तृत होती है। सबसे पहले मत पेटियों (Ballot Boxes) को खोलकर मतपत्रों की बंडलिंग की जा रही है, जिसके बाद एक-एक मतपत्र की क्रमिक गणना होगी।

WhatsApp Image 2026 10 27 at 12.08.10 PM

अधिकारियों के अनुसार, यह चुनाव वरीयता के क्रम (Preference Order) पर आधारित होता है। कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि दो उम्मीदवारों की पहली वरीयता के वोट समान हो जाते हैं, जिसके बाद परिणाम तय करने के लिए द्वितीय वरीयता (Second Preference) के वोटों की गणना करनी पड़ती है। यही कारण है कि सभी 11 सीटों के अंतिम परिणाम आने में देर रात या कल तक का समय लगने की संभावना जताई जा रही है।

सुरक्षा के कड़े पहरे में हो रही गिनती

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। सभी मतगणना केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक नजर रखी जा रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जारी की हेल्पलाइन

मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, धांधली या समस्या की शिकायत के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी स्तर पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पार्टी ने निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत इस हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

संवाददाता- निखिल रस्तोगी, लखनऊ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें