Rajasthan Accident: झुंझुनू में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; 8 मजदूरों की मौत !

Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan Accident: राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। छापोली क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट फैलने से काम कर रहे आठ मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, छापोली इलाके में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क बनाने के लिए रोड़ी मिलाने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई। इसके बाद मशीन में अचानक करंट फैल गया और आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसा इतना गंभीर था कि पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें