Bareilly News: थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत कस्बा आंवला के मोहल्ला लठैता में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को घसीटकर फरसे एवं लाठी-डण्डों से मारपीट करने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उक्त प्रकरण में पीड़ित की पत्नी द्वारा 06 व्यक्तियों के विरुद्ध एकराय होकर उनके पति को घेरकर जान से मारने की नीयत से फरसे एवं लाठी-डण्डों से मारपीट करने के संबंध में तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना आंवला पर मुकदमा धारा बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त तरुण को तथा अभियुक्त सचिन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है
थाना आंवला पर पंजीकृत मुकदमा धारा बीएनएस में वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गौरव सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी मोहल्ला लठैता थाना आंवला जनपद बरेली उम्र करीब 26 वर्ष को अब्दुल कलाम पार्क कस्बा आंवला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है









