Lucknow News: ठाकुरगंज में युवक की मौत से गरमाया मामला, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग !

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रताड़ना, मारपीट, वसूली और जान से मारने की धमकी देने का दावा किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा मनीष को एनकाउंटर की धमकी भी दी गई थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Image 2026 11 11 at 12.33.55 PM

परिजनों के मुताबिक, जेवर चोरी के आरोप में पुलिस ने मनीष को पूछताछ के लिए बुलाया था। परिवार का दावा है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और पैसे लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया। मृतक की पत्नी ने भी पुलिस पर लगातार परेशान करने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने पुलिसकर्मियों के घर आने-जाने से जुड़े कई वीडियो भी सामने रखे हैं। उनका कहना है कि इन वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। परिवार ने मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपों की जांच पूरी होने तक संबंधित पुलिसकर्मियों को हटाया जाए।

WhatsApp Image 2026 11 11 at 12.33.44 PM

वहीं, इस मामले में लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा ने भी परिजनों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। सभा ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

मामले को लेकर एसीपी ने जांच का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि जांच में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की क्या सच्चाई सामने आती है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

लोकेशन- लखनऊ
संवाददाता- सुभाष चंद्र

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें