Kanpur News: दीपावली पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले अनुपम मिश्रा, लिया आशीर्वाद !

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन का भी उन्हें स्नेहपूर्ण साथ मिला।

इस अवसर पर अनुपम मिश्रा ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश सदैव बना रहे।

उन्होंने कामना की कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि बनी रहे। दीपावली के इस पावन पर्व पर उन्होंने सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मंगलमय भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर- प्रवीण सिंह चंदेल

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें