Kanpur News: विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन !

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: विश्व हिंदू महासंघ के आगामी प्रांतीय अधिवेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मथुरा-वृंदावन में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार जी ने की। इस दौरान संगठन की मेन बॉडी, गौ रक्षा प्रकोष्ठ, मातृशक्ति, किन्नर प्रकोष्ठ और अधिवक्ता प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों की कोर कमेटी को विशेष रूप से बुलाया गया।

बैठक में सभी सम्मानित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और आगामी 16, 17, 18 नवंबर को मथुरा-वृंदावन में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी पदाधिकारियों ने अधिवेशन के सफल आयोजन तक अपना-अपना दायित्व पूरी निष्ठा से निभाने का वचन लिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार जी ने कहा कि यह अधिवेशन संगठन की एकता और शक्ति का प्रतीक होगा। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आदेश का पालन करते हुए अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

अंत में सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि आप सभी ने जिस समर्पण के साथ संकल्प लिया है, उसके लिए दिल से धन्यवाद।

रिपोर्टर- प्रवीण सिंह चंदेल, कानपुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें