Moradabad News: मुरादाबाद में 150 रेस्टोरेंट कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग, स्वच्छ भोजन के बताए तरीके!

Facebook
X
WhatsApp

Moradabad News: शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से बुद्धि बाजार में फास्ट ट्रैक ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के विभिन्न रेस्टोरेंटों में काम करने वाले करीब 150 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें खाद्य सुरक्षा के नियमों और भोजन तैयार करने के सही तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में रेस्टोरेंट कर्मचारियों को भोजन बनाने के दौरान साफ-सफाई रखने, खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण करने और खाने-पीने की वस्तुओं को दूषित होने से बचाने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही रसोईघर की स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से तैयार करने के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।

खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय मुरादाबाद राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग की ओर से रेस्टोरेंटों में भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Image 2026 11 27 at 1.19.15 PM

उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों की भूमिका खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में बेहद महत्वपूर्ण है। यदि भोजन बनाने से लेकर उसके रखरखाव और परोसने तक स्वच्छता के नियमों का पालन किया जाए तो खाद्य जनित बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

आगे भी जारी रहेगा प्रशिक्षण अभियान

राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग का यह प्रशिक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिक से अधिक रेस्टोरेंट कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य शहर के लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराना है।

संवाददाता- अमित कुमार शुक्ला, मुरादाबाद

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें