Saharanpur News: लखनऊ से सहारनपुर तक बड़ा पुलिस फेरबदल, पूर्व SSP आशीष तिवारी बने नए DIG !

Facebook
X
WhatsApp

Saharanpur News: 27 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर नियुक्त किया गया है। वर्ष 2012 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी वर्तमान में लखनऊ में डीआईजी, तकनीकी सेवाएं के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें सहारनपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खास बात यह है कि आशीष तिवारी इससे पहले सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उस दौरान उनकी कार्यशैली और पुलिसिंग को लेकर काफी चर्चा रही थी। अब एक बार फिर उनकी सहारनपुर वापसी हुई है, लेकिन इस बार वह एसएसपी के बजाय डीआईजी के रूप में पूरे सहारनपुर रेंज की कमान संभालेंगे।

उनकी नियुक्ति से सहारनपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर भी नई अपेक्षाएं हैं।

संवाददाता- सचिन तनेजा, सहारनपुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें