सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड हैं अनन्या पांडे, कभी शाहरुख खान को बताया था अपना दूसरा पिता

Facebook
X
WhatsApp

एक्टर चंकी पांडे की बेटी और फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे अचानक सुर्खियों में आ गईं हैं। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान के बाद अब एनसीबी ने अनन्या पांडे के घर पर गुरुवार को छापा मारा। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक एनसीबी का ये एक्शन आर्यन खान केस से जुड़ा है। आर्यन केस में सामने आईं अनन्या पांडे ने कभी शाहरुख खान को अपना दूसरा पिता बताया था।

अनन्या पांडे शाहरुख खान के परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करती हैं। उनकी बेटी सुहाना खान इंडस्ट्री में अनन्या की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। अनन्या को अक्सर शाहरुख के बेटों आर्यन खान और अबराम खान के साथ भी समय बिताते देखा गया है। दरअसल, अनन्या शाहरुख के इस कदर करीब हैं कि उन्होंने कभी उन्हें अपना ‘सेकंड डैड’ कहा था। 2019 में अनन्या शाहरुख के साथ अपने इस रिश्ते के बारे में बताया था।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के प्रमोशन के दौरान अनन्या ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि एसआरके मेरे दूसरे डैड की तरह है। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त के पिता हैं इसलिए हम सभी आईपीएल मैचों के लिए उनके साथ जाते थे। अनन्या ने कहा कि सिर्फ सुहाना (शाहरुख खान की बेटी) और शनाया (संजय कपूर की बेटी) ही इंडस्ट्री से मेरी करीबी दोस्त हैं और हम सब कुछ शेयर करते हैं।

अनन्या ने यह भी बताया कि हमने बड़े होकर कुछ बहुत ही अजीब चीजें की हैं। शाहरुख सर हमेशा हमारा हौसला बढ़ाते थे और हमारे साथ फोटोशूट कराते थे। वह हमारे वीडियो लेते थे और हमें ऐसा फील कराते थे कि हम सबसे अच्छे एक्टर हैं। सबको दिखाकर कहते थे देखो उन्होंने क्या किया? बता दें कि अनन्या ने अब तक कुछ ही फिल्मों में काम किया है। अपनी पहली फिल्म के अलावा अनन्या को ‘पति पत्नी और वो’ में कार्तिक आर्यन और ‘खाली पीली’ में ईशान खट्टर के साथ देखा गया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें