रायबरेली: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए लगातार कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही हैं हम आपको बताते चलें कि रायबरेली जनपद के सरेनी ब्लाक के लखनापुर गांव में स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में सरेनी क्षेत्र की तमाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ती व सहायिका अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं और आंगनबाड़ी एकता जिंदाबाद व योगी तेरे शासन में, खुशी नहीं है आंगन में व जीने लायक वेतन दो नहीं तो कुर्सी छोड़ दो के नारे भी लगाए और साथ ही साथ मांगे ना पूरी होने पर भविष्य में उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। आंगनबाड़ी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मीना तिवारी ने बताया कि हम लोग अपनी प्रमुख मांगे जैसे कि सम्मानजनक मानदेय दिए जाने 62 वर्ष के बाद सेवानिवृत्त हुए कार्यकर्ती व सहायिका को पूर्ण राशि का भुगतान करना दस वर्ष के बाद हर कार्यकत्री को प्रमोशन आदि मांगों को लेकर हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कंचन ने कहा कि हमारी लोगों की विभागीय मंत्री से इससंबंध में सफल वार्ता भी हो चुकी है लेकिन उनके द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिया गया और 26 दिसंबर तक का जो समय विभागीय मंत्री द्वारा मांगा गया है तब तक हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्रकाश कुमारी ने कहा की हम सब बहने दो दिसंबर से बैठी हुई हैं सरकार ने अभी तक हमारी मांगे नहीं मानी है सरकार के द्वारा दिए गए आश्वासन में जो निर्णय लिया गया है सरकार उसको सुचारु रुप से चालू करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ती शैल कुमारी ने कहा कि हम लोगों की इन मांगों को लेकर कोई भी लिखित आश्वासन नहीं दिया गया तो हम लोग उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा मागे न मानी गई तो आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी अगर सरकार मांगे मान लेते हैं तो सरकार का समर्थन करेंगे इस दौरान मीना सिंह,किरन, रेखा गीता देवी,राजवती सिंह, अर्चना, विजयलक्ष्मी,मिथिलेश कुमारी, सुनीता वर्मा, छाया देवी, सरोज, मुन्नी देवी, पुष्पा आदि दर्जनों कार्यकर्ती व सहायिका उपस्थित रही।
रिपोर्ट : राम सुमेर









