यूपी: बेखौफ बदमाशों ने सिपाही से लूटी राइफल, पुलिसकर्मी को तमंचे की बट से मारकर किया लहूलुहान

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है। बदमाश खुद पुलिस को निशाना बना रहे हैं। बदमाशों ने बिजनौर में बड़ी घटना को अंजाम दिया। बदमाश एक सिपाही से उसकी इंसास राइफल छीनकर फरार हो गए।

घटना बिजनौर जिले की है। भूतपुरी तिराहा थाना अफजलगढ़ के सिपाही ललित कुमार से दो बदमाश इंसास राइफल छीनकर फरार हो गए। बदमाशों ने पुलिसकर्मी की पिटाई भी की। बदमाशों ने सिपाही को तमंचे की बट, राइफल की बट से जमकर पीटा।

मारपीट में सिपाही घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो बदमाश एक सिपाही से इंसास राइफल छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें