रायबरेली : डलमऊ में एक दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : डलमऊ ब्लॉक के पूरे वल्ली गांव के खेल मैदान में एक दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले की कई टीमों ने हिस्सा लिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन सरेनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव के द्वारा किया गया

एक दिवसीय डे नाईट वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डलमऊ ब्लॉक के पूरे वल्ली के खेल मैदान में किया गया इस प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमों ने भाग लिया 2 जनवरी 2022 को खेले गए सभी मुकाबलों में पूरे वल्ली एवं करकसा की टीम फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में पूरे वल्ली की टीम ने करकसा की टीम को हराकर विजेता का ताज अपने नाम किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त रुप से हिमांशु सिपाही राकेश कुमार टंडन इंद्रपाल गौतम के द्वारा किया गया

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन सरेनी क्षेत्र से विधायक पद के प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव के द्वारा किया गया फाइनल मुकाबले के बाद प्रतियोगिता मैं विजेता खिलाड़ियों को जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ के डॉक्टर राजेश चौधरी डॉक्टर बी पी एम अध्यापक कृष्णकांत यादव अध्यापक प्रभाकर श्रीवास्तव अध्यापक विकास शर्मा के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें