Deepika Padukone-Bipasha Basu: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी बेबी गर्ल का नाम रिवील किया, उन्होंने एक परफेक्ट हैप्पी फैमिली फोटो शेयर की, और साथ ही दूसरी बेबी का नाम “देवी पादुकोण सिंह” ऐलान किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्यार लुटाने लगे, सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी देवी पादुकोण सिंह को अपना प्यार देते नजर आए, वहीं अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी एक कमेंट किया, जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी, जिसके बाद बिपाशा बसु ने अपना कमेंट एडिट भी कर दिया, आइए जानते हैं पूरा मामला किया है।
Deepika Padukone-Bipasha Basu: बिपाशा बसु का कमेंट सुर्खियों में
दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट पोस्ट ने जमकर सुर्खियां बटोरी, क्योंकि उस पोस्ट में उन्होंने अपनी दूसरी प्रिंसेज की झलक दिखाई और साथ ही नाम का भी खुलासा किया, दीपिका पादुकोण के इसी पोस्ट पर बिपाशा बसु ने भी कमेंट किया, उनका कमेंट जमकर सुर्खियां बटोरा। बिपाशा बसु ने कमेंट में लिखा था – तो जब आपने मुझसे कहा था कि आपको देवी नाम पसंद है, तो आप वाकई गंभीर थीं
बिपाशा बसु ने ऐसा इसलिए कमेंट किया, क्योंकि उनकी भी बेटी का नाम देवी है, बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का देवी बसु ग्रोवर रखा है, ऐसे में अब दीपिका पादुकोण ने भी अपनी बेटी का नाम देवी रखा, दीपिका को देवी नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी भी बेटी का नाम यही रख लिया। बिपाशा बसु के इस कमेंट की जमकर चर्चा हुई, यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे थे, उनका कमेंट पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, कमेंट को लेकर मचे बवाल के बाद बिपाशा बसु ने कमेंट ही एडिट कर दिया।
उन्होंने जहां पहले कमेंट किया था कि “तो जब आपने मुझसे कहा था कि आपको देवी नाम पसंद है, तो आप वाकई गंभीर थीं”, वहीं अब इसकी जगह उन्होंने सिर्फ “देवी” लिखा और साथ ही दिल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया। बिपाशा बसु के इस एडिटेड कमेंट ने एक नई चर्चा छेड़ दी है, जहां कुछ उन्हें जेलस कह रहें हैं तो वहीं कुछ अपनी बेटी का देवी नाम रखने के लिए बिपाशा की तारीफ कर रहें हैं।









