Naugarh News: दो महीने से अंधेरे में सुखदेवपुर, बिजली बहाली की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन !

Facebook
X
WhatsApp

Naugarh News: जिला चंदौली के नौगढ़ विकासखंड के सुखदेवपुर गांव में पिछले दो महीने से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से जहां लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब दो माह से बिजली नहीं आ रही है। इससे घरों में अंधेरा पसरा रहता है और पेयजल की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। बिजली के अभाव में लोगों को कई जरूरी कामों में कठिनाई झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

प्रदर्शन में लालता, लाल बहादुर, प्रेमचंद, डब्लू, गंगाराम, सीताराम, लालब्रत, रामलाल, राधेश्याम, उमाशंकर, पार्वती, बसंती सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता योगेश पाल ने बताया कि गांव में किसी भी व्यक्ति का वैध विद्युत कनेक्शन नहीं है। इसी कारण विद्युत आपूर्ति बंद की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन लेने के लिए कहा गया है। कनेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव में नियमित रूप से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

लोकेशन- नौगढ़ ( चंदौली )
रिपोर्टर- विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें