रायबरेली : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संदेश कोचिंग का वार्षिक उत्सव व सम्मान समारोह

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली : बछरावां क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों के कुशल मार्गदर्शन के लिए क्षेत्र में संदेश कोचिंग छात्रों की पहली पसंद है। बछरावां में प्रतियोगी परीक्षाओं की कुशल तैयारी होने पर अब यहां के छात्रों को लखनऊ व रायबरेली नहीं जाना पड़ता है। आज संदेश कोचिंग बछरावां में बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी की गरिमामई मौजूदगी कार्यक्रम में चार चांद लगा रही थी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संस्था के संचालक ऋषि पांडे भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

इस वार्षिक उत्सव में प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने वाले छात्रों को संचालक महोदय द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। गत वर्षों में संस्था के अध्यापकों के कुशल निर्देशन में संदेश कोचिंग द्वारा क्षेत्र के हजारों की संख्या में युवा पुलिस, दरोगा, शिक्षा के क्षेत्र में व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर कीर्तिमान बना चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बालकों को कुशल निर्देशन के द्वारा प्रशिक्षित करके उनके अंदर की छुपी प्रतिभा को विकसित करके क्षेत्र का भी नाम रोशन किया जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें