रायबरेली : वैक्सीनेशन के आंकड़े से बेखबर एचईओ

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: जहां एक ओर पिछले 8 महीनों में बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बेजोड़ मेहनत करके क्षेत्र, जनपद ही नहीं अपितु गैर जनपदों के लोगों का वैक्सीनेशन कर एक विशेष कामयाबी हासिल की है, तो वहीं दूसरी ओर बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात नंदलाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत पर तब पानी फेर दिया जब वह अपने द्वारा बताए गए सीमित समय के अंदर वैक्सीनेशन की डोज का कुल आंकड़ा देने में असमर्थ रहे।

विदित हो कि लगभग 13 से 14 वर्षों से बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात नंदलाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर घटित हो रही प्रत्येक घटना व कोने कोने की खबर रखते हैं। परंतु उनके विभागीय कार्यों की जमीनी हकीकत पर पड़ताल की जाए तो वह सीएचसी के अंदर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन पर गैर जिम्मेदाराना साबित हो रहे हैं। वैक्सीनेशन के आंकड़े को लेकर जब संवाददाता ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी महोदय से दूरभाष के माध्यम से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अभी हम 2 घंटे के अंदर बीपीएम से बात करके आपको आंकड़ा देते हैं। परंतु ताज्जुब की बात यह रही की 2 घंटे से 24 घंटे बीतने के बावजूद भी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी महोदय वैक्सीनेशन के आंकड़े के तो बात छोड़ दे अनुमानित आंकड़ा भी देने में असमर्थ दिखे। अब ऐसे मे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली को देखकर यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि सीएचसी के कोने कोने की जानकारी रखने के बावजूद भी वह अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में गैर जिम्मेदाराना साबित हो रहे हैं।

रिपोर्ट:  रामसुमेर 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें