बिहार में स्‍कूल बंद करने और नाइट कर्फ्यू पर सरकार की ये है रणनीति, बदलेगी कोविड गाइडलाइन

Facebook
X
WhatsApp

बिहार में कोरोना के अचानक बेतहाशा बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में तय है कि सरकार कोविड गाइडलाइन में दी गई छूट का दायरा घटाएगी और सख्‍ती बढ़ाएगी। फिलहाल सबसे अधिक चर्चा स्‍कूलों को बंद करने और नाइट कर्फ्यू जैसे उपायों पर है। पार्क, चिड़‍ियाघर, पर्यटन स्‍थलों, सिनेमाघर और मॉल जैसे भीड़ बढ़ाने वाले स्‍थानों के संबंध में भी सरकार अपनी रणनीति बदल सकती है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्‍पष्‍ट कर दिया है कि राज्‍य में तीसरी लहर जैसे हालात बनने लगे हैं। दूसरी तरफ, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि डीएम चाहें तो अपने स्‍तर से भी स्‍कूलों के संबंध में फैसला ले सकते हैं। इसके लिए पहले से ही छूट दे दी गई है। आपको बता दें कि बिहार में जारी कोविड की मौजूदा गाइडलाइन की समयसीमा पांच जनवरी को खत्‍म हो रही है। इससे पहले हालात की समीक्षा करने और नई गाइडलाइन जारी करबिहार में फिलहाल पांच जनवरी तक अनलाक की पुरानी गाइडलाइन लागू है। इसमें नव वर्ष 2022 के उत्‍सव के ठीक पहले बड़ा संशोधन किया गया था। इसके तहत 30 दिसंबर से दो जनवरी तक के लिए राज्‍य के सभी पार्क और चिड़‍ियाघरों को बंद कर दिया गया था। बगैर अनुमति के सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई थी। उम्मीद है कि सोमवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी। इसमें स्कूल, पार्क, रेस्तरां, सार्वजनिक स्थलों आदि को लेकर नई गाइडलाइन जारी हो सकती है।ने के लिए आज राज्‍य में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक छोटे और मंझले निजी स्‍कूल फिलहाल कक्षाएं बंद करने के पक्ष में नहीं हैं। अगले कुछ ही दिनों में बच्‍चों की परीक्षाएं होनी हैं। इसे देखते हुए बहुत से लोग चाहते हैं कि स्‍कूल फिलहाल खुले रहें। छोटे और मंझले स्‍कूलों को स्‍कूल बंद होने पर छात्रों के इधर-उधर जाने का डर रहता है और फी मिलने में भी समस्‍या होती है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कहा था कि फिलहाल राज्‍य में हालात उतने अधिक बुरे नहीं हैं। हालांकि, उन्‍होंने यह भी जोड़ा था कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। तब से अब तक हालात अधिक खराब हो चुके हैं। यह भी संभव है कि सरकार कोविड गाइडलाइन की बजाय शीतलहर और ठंड के मौसम का हवाला देकर कुछ दिनों के लिए स्‍कूलों को बंद कर दे। अगले दो से तीन दिनों में राज्‍य में न्‍यूनतम तापमान गिरने की संभावना पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।हो सकती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें