दिल्ली नर्सरी दाखिला : बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर 2 सप्ताह बढ़ी आवेदन की तारीख

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर नर्सरी दाखिले पर भी पड़ा है। ऐसे में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने दाखिला प्रक्रिया को दो सप्ताह के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। यह जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया   ने खुद दी है।  बता दें कि दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 7 जनवरी थी, जिसे बढ़ाया गया है। ऐसे में जिन अभिभावकों ने दाखिले के अभी तक पंजीकरण नहीं किया है,  वह 21 जनवरी 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दाखिले के लिए संबंधित स्कूलों को वेबसाइट पर जा कर आनलाइन पंजीकरण करना होगा।गौरतलब है कि नर्सरी में दाखिले के लिए 15 दिसंबर 2021 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। नर्सरी स्कूलों में जनरल कैटेगरी की 75 फीसदी सीटों पर दाखिले होंगे, जबकि शेष 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और वंचित वर्ग

वहीं, राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले को लेकर अभिभावकों के मन में तमाम शंकाएं हैं। हालांकि आवेदन करने के लिए एक सप्ताह ही बचा है, ऐसे में वे आवेदन संबंधी अपनी शंकाओं को दूर और जिज्ञासाओं को शांत करना चाहते हैं। अभिभावकों ने अपने सवाल दैनिक जागरण के माध्यम से विशेषज्ञों से पूछे हैं जिनके जवाब साकेत स्थित रेड रोजेज पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डा. अनुराधा मेहता ने दिए के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली में दाखिले के लिए अभिभावक 25 रुपये देकर संबंधित स्कूल से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें