भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ छह मार्च को खेलेगी। यह मुकाबला तउरंगा के बे ओवल में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया 11 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज एकता बिष्ट, शिखा पांडेय और स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया है। तेज गेंदबाज रेनुका सिंह ठाकुर को पहली बार टीम में जगह मिली है। रेनुका ने वनडे में डेब्यू नहीं किया है। एकता को स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर वर्ल्ड कप टीम में रखा गया है।
मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेनुका ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ-साथ एक team 20 मैच नौ फरवरी को खेलेगी। उसमें टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। बोर्ड ने उसके लिए भी टीम का एलान कर दिया है। स्मृति मंधाना टी20 में टीम इंडिया की उपकप्तान होंगी।
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेनुका ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, एकता बिष्ट, एस मेघना, सिमरन दिल बहादुर।









