रायबरेली: कोवीड 19 के प्रकोप को देखते हुए शासन ने 15 वर्ष से अधिक बच्चो का टीकाकरण अभियान 3 जनवरी 2022 से प्रारम्भ किया जिसके क्रम में आज स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महराजगंज रायबरेली में कैंप आयोजित हुआ। जिसमे चिकित्सा विभाग से ए, एन,एम,रामावती जी तथा सहायक अध्यापक हाजीपुर अजय कुमार पटेल टीकाकरण हेतु उपलब्ध रहे। इस मौके पर विद्यायल के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने बच्चो को टीकाकरण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला व कोविंड 19 सुरक्षा से बचाव के उपाय बताएं।इस मौके पर विद्यालय परिवार उपस्थित रहा कैंप से 100 बच्चो के टीकाकरण की व्यवस्था थी जिसके सापेछ 90 बच्चो का टीकाकरण हुआ ।
रिपोर्ट : राम सुमेर
Post Views: 16









