1965 और 71 में की देश की रक्षा, पर दबंगों के आगे पस्त पड़ गए बुजुर्ग सैनिक, बेटी ले रही मोर्चा

Facebook
X
WhatsApp

थोड़ी देर के लिए आपको भी यह खबर पढ़कर हैरानी होगी कि जिस एयरफोर्स के जवान ने अपनी सर्विस के दौरान 1965 और 1971 में भारत की रक्षा के लिए दुश्मनों से लोहा लिया था, आज जब वही जवान रिटायर हो चुके हैं तो दबंगों ने उन्हीं के घर पर कब्जा कर लिया है. दरअसल  सार्जेंट से रिटायर्ड और 1965 और 1971 में देश की रक्षा के लिए पाकिस्तान से लड़ाई लड़ने वाले पारसनाथ दुबे के घर पर दबंगों ने कुछ दिनों से कब्जा कर रखा है. पारसनाथ दुबे दानापुर कैंट एरिया के 35 जेनरल स्क्विर्ड रोड में 1997 से रह रहे थे. इधर कुछ दिनों से बीमार थे और तबीयत खराब हुई थी तो अपनी बेटी के पास इलाज के लिए मुंबई चले गए थे. उसी दौरान घर का ताला तोड़कर दबंगों ने कब्जा कर लिया और सारे सामान को भी गायब कर दिया है.घर पर कब्जा करने की जानकारी पारसनाथ दुबे की पत्नी और बेटी को घर का काम करने वाली एक मेड के माध्यम से हुई. जिसके बाद वे दोनों भागे-भागे दानापुर चले आएं. लेकिन, तब तक दबंग घर में घुस चुके थे और वे लोग मां बेटी को अंदर नहीं आने दे रहे थे. देवी ने दानापुर थाना में लिखित कंप्लेन किया है जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. प्रभावित देवी अपनी बेटी के साथ लगातार दानापुर थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगा रही हैं. लेकिन, अभी तक पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं कर पायी है.वहीं इस मामले में दानापुर थाना के एसआई धीरेंद्र से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है. पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार संदीप का कहना है कि यह मकान 9 महीने पहले बेटी ने किराए पर दिया था और किराया ले रही थी, जब हमें मलूम चला कि यह इनका मकान नहीं किसी दूसरे का है तो हमने किराया देना बंद कर दिया.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें