रायबरेली: हरचंदपुर विधानसभा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया चुनावी जनसभा

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में चौथे चरण में वोटिंग होनी है। चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने जनता जनार्दन को लुभाने के लिए कोई कोर कसर छोड़ने तो नहीं हुए तैयार और सभी दलों के स्टार प्रचारक को मैदान में उतारकर जनता को वोट बैंक में तब्दील करने के लिए पूरी ताकत झोंकी।

इसी क्रम में रायबरेली जिले के 179 विधान सभा हरचंदपुर क्षेत्र के विकासखंड सतांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत सतांव गांव के निकट आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा पार्टी प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधन करने के लिए जनता को संबोधित किया और उपस्थित जन समुदाय से पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते थे गाय हमारी माता है लेकिन गाय उन किसानों जवानों की माता है जिनका और रोज दूध निकाल कर पीते हैं और उनकी सेवा करते हैं और उन्होंने कहा जो उत्तर प्रदेश की जनता इन पर गौ हत्या का आरोप लगा रही है।

भाजपा सरकार में ना तो किसान,नौजवान,व्यापारी आज सुरक्षित है। जिस प्रकार से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का झलने का काम उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया था,आज यही जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी हुई है। आने वाले 23 फरवरी को साइकिल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने का काम हरचंदपुर विधानसभा की जनता करेगी आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश देखने को मिला यह जोश और उल्लास ऐसा था कि वह देखने के काबिल था। क्योंकि मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी कार्यक्रम लगा हुआ था। लेकिन थाना अध्यक्ष गुरबक्श गंज संतोष कुमार सिंह ने बहुत ही मुस्तैदी से इन कार्यकर्ताओं को संभाल कर रखा कि जिससे किसी भी प्रकार का कोई बात और विवाद ना हो सके।

अब ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल लोधी ने भी अपनी जीत का दावा कर दिया है तो वही कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर हरचंदपुर से विधायक पद के लिए दावेदारी पेश कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। आज पिछड़े समाज के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है तो ऐसे में कहीं ऐसा ना हो जाए कि पिछड़े और दलित वंचित एक बार फिर से अपने नेता की आवाज सुनकर बैकवर्ड की तरफ झुकाव ना कर ले और राहुल लोधी को यहां से विधायक बना दें। अब यह तो आने वाला समय बताएगा कि हरचंदपुर की विधानसभा में कौन विधायक बनेगा। क्योंकि पंचवटी परिवार भी इस वक्त जी जान से मेहनत कर रहा है बहार स्वीकार कतई बर्दाश्त नहीं कर सकेगा लेकिन हरचंदपुर की जनता किसको ताज देती है अब यह आने वाला 23 फरवरी को ईवीएम की बटन दबाकर 10 मार्च तक के लिए किस्मत को कैद कर देगी।

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें