विश्वनाथ शुक्ला बने विश्व प्रवासी अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संघ के अध्यक्ष, गिरिराज बने महामंत्री, वेदव्रत वाजपेई ने किया काव्य पाठ

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ की संगठनात्मक बैठक गुरुवार 24 फरवरी को निराला नगर के जे.सी. गेस्ट हाउस में हुई। इसमें संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उसमें संतोष कुमार तिवारी को प्रभारी, विश्वनाथ शुक्ला को अध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, विकास शुक्ला, घनश्याम और पुष्पा वरमस, महामंत्री गिरिराज बाल्मीकि को मनोनीत किया गया है।

WhatsApp Image 2022 02 25 at 14.12.31

इस भव्य आयोजन की विशिष्ट अतिथि संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा अग्रवाल ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इसके साथ ही रमाशंकर, सिताम्बरा वर्मा, कृवणपाल सिंह, राजीव तोमर को मंत्री बनाया गया है। प्रदीप शुक्ला को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को प्रवक्ता, नवीन कुमार को मीडिया प्रभारी, सूरज तिवारी को कार्यालय प्रभारी, राजेन्द्र प्रसाद को विधि सलाहकार और महेश कुमार को व्यवस्था सहयोगी मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेई ने वंदेमातरम के जयकारों के बीच राष्ट्रभक्ति से ओेत-प्रोत काव्य पाठ कर लोगों में जोश भर दिया।

 

WhatsApp Image 2022 02 25 at 14.12.32

देशभारती पब्लिक स्कूल के संरक्षक वेदव्रत बाजपेई ने सुनाया कि “देश नहीं बनता मिट्टी गिट्टी और मकानों से, मां का मस्तक ऊंचा होता, बेटों के बलिदानों से”। अवधेश कौशल के सधे संचालन में हुए इस कार्यक्रम में श्रमिक संघ के सचिव डॉ.माला तिवारी, महामंत्री संतोष तिवारी, प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। चंदन है इस देश की माटी प्रेरक गीत के बाद हिन्दू जगे तो विश्व जगेगा गीत गाया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें