रूस-यूक्रेन संकट के कारण भारत अपने निर्यात को लेकर चिंतित: निर्मला सीतारमण

Facebook
X
WhatsApp

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग खींचती जा रही है. यूद्ध के पांचवे दिन भी कोई राहत मिलती नहीं दिखी है. लिहाजा भारत की भी चिंताएं बढ़ती जा रही है. इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को युद्ध से प्रभावित हो रहे व्यापार के मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी. वित्त मंत्री ने यूक्रेन से व्यापार संबंध पर पड़ने असर पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि जहां तक यूक्रेन को होने वाले हमारे तत्काल आयात और निर्यात पर पड़ने वाले असर का संबंध है, हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वहां से भारत में क्या आता है. लेकिन मुझे इस बात की अधिक चिंता है कि हमारे निर्यातकों, विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के किसान क्षेत्र का क्या होगा।

निर्मला सीतारमण ने संघर्ष के कारण भुगतान में किसी भी कठिनाई पर उद्योग जगत से प्रतिक्रिया मांगी. उन्होंने कहा कि दवा निर्यात और उर्वरक का आयात को लेकर हम चिंतित हैं. उधर, यूक्रेन में जारी संकट पर भारत में बैठकों का दौर जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक हाईलेवल बैठक बुलाई. सूत्रों के मुताबिक चार केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे ताकि वहां फंसे छात्रों के बचाव कार्य में मदद की जा सके. ये मंत्री भारत के विशेष दूत के रूप में जा रहे हैं. सरकार हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और पूर्व थलसेना अध्यक्ष वीके सिंह को भेजने का फैसला किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें