मेरठ में दो साल के पालतू ‘एलेक्स’ के जन्मदिन पर वैवाहिक कार्यक्रम जैसी तैयारी, 300 लोगों को भेजा न‍िमंत्रण

Facebook
X
WhatsApp

मेरठ बेजुबानों की सेवा के लिए कोई इतना समर्पित हो सकता है कि वह अपना पूरा जीवन उन्हीं में लगाकर शादी भी न करने का प्रण ले। मवाना रोड निवासी 54 वर्षीय डा. शमीम अहमद ने अपना पूरा जीवन बेजुबानों की सेवा में समर्पित कर दिया। वह अपने सालाना वेतन का 70 प्रतिशत अंश गोवंशी, कुत्ता या किसी अन्य पशु के उपचार या सेवा में खर्च करते हैं। पिछले कई दिनों से वह आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने अपने पालतू एलेक्स का दूसरा जन्मदिन तीन जून को भव्य आयोजन के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। आयोजन की पूरी व्यवस्था एक वैवाहिक कार्यक्रम की तरह की जा रही है।
स्विट्जरलैंड के सेंट बेरनार्ड प्रजाति ”एलेक्स” के दूसरे जन्मदिन को मनाने के लिए उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी डा. मल्लिका नड्डा समेत 300 प्रबुद्धजनों को निमंत्रण पत्र भेजा है। दिल्ली की एनिमल प्रोटेक्शन ग्रुप, एनजीओ, लिविंग एनिमल केयर, दिल्ली एनिमल केयर सोसायटी समेत आसपास के क्षेत्रों की कई एनिमल केयर सोसायटी को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए निमंत्रण पत्र छपवाकर वितरित किए जा रहे हैं। ट्रांसलेम कालेज परिसर में तीन जून को यह आयोजन होगा। इसमें शादी समारोह की भांति सभी प्रकार के व्यंजन, फास्ट फूड, स्टार्टर व शीतल पेय खाने के मेन्यू में रखे गए हैं। दिन में 11 किलो का केक भी काटा जाएगा, शाम को निराश्रित जानवरों के लिए सामूहिक भोज भी होगा।

दिल्ली के चांदनी चौक निवासी डा. शमीम अहमद 2005 से मवाना रोड स्थित ट्रांसलेम कालेज परिसर में रहते हैं। वह वर्तमान में फार्मेसी विभाग के निदेशक हैं। वह दस भाई बहन हैं। इनमें से एक बहन दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने भी बेजुबानों की सेवा के लिए शादी नहीं की। इसके अलावा आठ भाई बहन यूएसए और कनाड़ा में रहते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें