देशवासियों को गर्मी से निजात मिलती दिख रही है। दरअसल कई राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दिखी है। आप सभी को बता दें कि स्काईमेट मौसम एजेंसी के मुताबिक अगले 24 घंटे में सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
इसी के साथ मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आप सभी को बता दें आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकिम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
वहीं उत्तराखंड के मौसम विज्ञानियों ने इसे लू का हमला बताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।









