G20 Summit 2023: भारत में दामाद कहे जाने पर सुनक को लगता है बेहद स्पेशल, खुद बताई फीलिंग्स

Facebook
X
WhatsApp

G20 Summit 2023: भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली पहुंच गए हैं. सुनक के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी भारत आई हैं. भारत की राजधानी पहुंचने के बाद सुनक ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए उनकी नई दिल्ली की यात्रा बेहद खास है. ऋषि सुनक का भारत से गहरा नाता है. वो इंफोसिस के सर्वेसर्वा नारायण मूर्ति के दामाद हैं, उनकी बेटी अक्षता मूर्ति से उनका विवाह हुआ है. ऐसे में वह भारत के दामाद भी हैं.

दिल्ली की फ्लाइट में मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत से अपने खास रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि मुझे भारत का दामाद बुलाया जाता है. ये सब प्यार है. (G20 Summit 2023) सुनक मानते हैं कि ये टैग उनके लिए बहुत स्पेशल है. उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐसा देश है, जो मेरे लिए बहुत करीब और प्रिय है. बता दें कि सुनक खुद भारतीय मूल के हैं और वे पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले वो बोरिस जॉनसन सरकार में मंत्री रहे थे.

कड़ी मेहनत बाकी है: सुनक

पीएम सुनक ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि ‘पीएम मोदी और मैं दोनों हमारे दोनों देशों के बीच एक व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते को संपन्न होते देखने के इच्छुक हैं. हम दोनों का यह मानना है कि एक अच्छा समझौता होना बाकी है, लेकिन व्यापार समझौतों में हमेशा समय लगता है. हमें दोनों देशों के लिए काम करना होगा. हालांकि हमने काफी प्रगति की है, लेकिन अभी भी कड़ी मेहनत बाकी है.’

फोकस के साथ भारत आए हैं सुनक

बता दें कि सुनक ने दिल्ली पहुंचने से पहले एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि वो बहुत ही क्लियर फोकस के साथ जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का स्वागत किया.

https://youtu.be/WjsOAsnO1ko?si=ozTKkKoHKr0DQDTX

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55981

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें