Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन के लिए कौन होगा पीएम का चेहरा? माकपा सचिव सीताराम येचुरी ने दिया ये जवाब

Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Elections 2024: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार (22 सितंबर) को कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए व्यक्ति तय किया जाएगा. पटना से करीब 120 किमी दूर राजगीर में पत्रकारों से बातचीत में येचुरी ने कहा, “इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री के बारे में फैसला करेंगे. ‘इंडिया’ गठबंधन के सत्ता में आने पर गठबंधन के निर्वाचित सांसद प्रधानमंत्री का चुनाव करेंगे.”

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आगे कहा कि यह सवाल पूछना उचित नहीं है कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलॉपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस) गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा. (Lok Sabha Elections 2024) येचुरी ने कहा कि 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान भी यही सवाल उठाया गया था. 2004 लोकसभा चुनाव में क्या हुआ, संप्रग सत्ता में आई और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने और वह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे.

माकपा सचिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कही ये बात

माकपा के राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल होने के बाद येचुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारी बारिश के बीच राजगीर, नालंदा (बिहार) के लोगों से माकपा में शामिल होने का आग्रह कर रहा हूं. आज भारत को बचाने की लड़ाई में शामिल होने के लिए सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया ताकि भाजपा को हराकर और राज्य की सभी 40 सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत सुनिश्चित किया जा सके.’’

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आगे कहा कि देश के धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र और संविधान को बचाने के लिए बीजेपी को हराना है. उन्होंने वामपंथी एकता को मजबूत करने की बात कही. सीताराम येचुरी ने यह भी कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टी से तालमेल कर वोटों के बंटवारे में बीजेपी को फायदा न हो इसका ध्यान देने की जरूरत है.

https://youtu.be/oC75Jz5a8c4?si=rNJPo4ZnHCmAtyPU

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56609

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें