69000 Teacher Recruitment Case: नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में आईं विधायक पल्लवी पटेल

69000 Teacher Recruitment Case: नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में आईं विधायक पल्लवी पटेल
Facebook
X
WhatsApp

69000 Teacher Recruitment Case : उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने और 6800 सीटों पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले चार साल से धरना दे रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कौशांबी जिले के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल इको गार्डन पहुंची और अभ्यर्थियों के समर्थन में धरने पर बैठ गईं।

विधायक पल्लवी पटेल ने सरकार से इस मामले को जल्द से जल्द हल करने की मांग करते हुए कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने और 6800 सीटों पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले चार साल से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनके बाद भी सरकार इन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की योगी सरकार को इनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करना होगा।

MLA Pallavi Patel

69000 Teacher Recruitment Case: समर्थन में आईं विधायक पल्लवी पटेल

विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि आरक्षण की विसंगतियों के कारण कई अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि इन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है और सरकार को इनका न्याय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन अभ्यर्थियों की मांगों को नहीं मानती है तो मजबूरन इन अभ्यर्थियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

1625143 whatsappimage2023 11 21at15319pm

69000 Teacher Recruitment Case: अखिलेश यादव ने भी किया था समर्थन

अभ्यर्थियों का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी समर्थन किया था। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा था, ‘लोकतंत्र में ये अशोभनीय ही नहीं, अमानवीय भी है कि 69,000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले के पीड़ित अभ्यर्थियों को शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रदर्शन करने से न केवल रोका गया बल्कि महिला-पुरूष सभी को पुलिस की गाडियों में भरकर ईको गार्डन में भेजकर उन्हें ठंड में खुले आसमान में सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है…दमन से संघर्ष न कभी दबे हैं, न दबेंगे। सपा इस संघर्ष में अभ्यर्थियों के साथ है।’

1625148 whatsappimage2023 11 21at15319pm

69000 Teacher Recruitment Case:अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

https://youtu.be/gGi-b8A4JHM?si=3clRBuvg0uEmtM-P

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें