Crime News: सोशल मीडिया में मासूमों का अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, इतने मामले दर्ज

Crime News: सोशल मीडिया में मासूमों का अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, इतने मामले दर्ज
Facebook
X
WhatsApp

Crime News: सोशल मीडिया व इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नग्राफी अपलोड करने वालों की निगरानी करने वाली संस्था ने चकरभाठा थाने में पोर्नग्राफी के मामले की सूची भेजी है। भारत सरकार की अपराध अनुसंधान रिकार्ड ब्यूरो नई दिल्ली से पहुंची डिटेल के आधार पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

पुलिस की माने तो जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।पुलिस के अनुसार देश में बढ़ते बाल अपराध व महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए, भारत सरकार की अपराध अनुसंधान रिकार्ड ब्यूरो नई दिल्ली सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही है।

Crime News: टीम को निगरानी के दौरान पता चला

एनसीआरबी की सोशल मीडिया टीम को निगरानी के दौरान पता चला कि बिलासपुर के चकरभाठा निवासी ने इंटरनेट में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को विभिन्न साइड सोशल मीडिय़ा व इंटरनेट पर अपलोड किया है। टेक्नीकल साक्ष्य एनसीआरबी की टीम ने जानकारी चकरभाठा पुलिस से सांझा की है। एनसीआरबी से मिले साक्ष्य पर चकरभाठा पुलिस ने पोर्न ग्राफी अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

https://youtu.be/gGi-b8A4JHM?si=zxIdTlJSfM_aiVo2

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें