Siddharthnagar: कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग

Siddharthnagar: कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग
Facebook
X
WhatsApp

Siddharthnagar : उत्तर प्रदेश में आमजन को 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर दिये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने की।

Siddharthnagar: दाम कम करने को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा द्वारा अभी वर्तमान में संपन्न हुए राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में अपने जुमलों का पिटारा खोलते हुए राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में क्रमशः 450 एवं 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। परन्तु जिन राज्यों में इनकी सरकार है वहां पर घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी बढे हुए दामों पर मिल रहे हैं। जहां चुनाव हैSiddharthnagar : वहां इनके द्वारा सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर देने की घोषणा एवं जहां इनकी सरकार है वहां मंहगे दामों पर गैस सिलेंडर मिलना इनका दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य राज्यों में 450 रुपए में प्रति सिलेंडर देने का वादा किया जा रहा है।

siddharthnagar news

उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी आमजन को 450 रुपए प्रति सिलेंडर दिया जाए। पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि चुनावी राज्यों में भाजपा 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा कर जनता को गुमराह कर रही है जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होते हुए भी आमजन को मंहगे दामों पर रसोई गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। भाजपा के इस दोहरे चरित्र को कांग्रेस पार्टी के लोग आम जनमानस के बीच उजागर करेंगे।

image 157

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में आमजन को 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भाजपा सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का निर्णय जनविरोधी है। इस फैसले से आमजन की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भाजपा सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

https://youtu.be/ShmoOtl0OZ8?si=kEJrsMNAWwEOgZFo

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें