Allahabad University Bomb Blast : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम बना रहा था छात्र, धमाके में उड़ा एक का दाहिना हाथ…..

Allahabad University Bomb Blast : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम बना रहा था छात्र, धमाके में उड़ा एक का दाहिना हाथ.....
Facebook
X
WhatsApp

Allahabad University Bomb Blast : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसी बनर्जी हॉस्टल में बुधवार शाम एक छात्र बम बना रहा था, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक छात्र का दाहिना हाथ उड़ गया, साथ ही उसके सीने और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। वहीं, दूसरा छात्र आंशिक रूप से जख्मी हुआ।

Allahabad University Bomb Blast :दोनों घायल छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Allahabad University Bomb Blast


जानकारी के मुताबिक, धमाके में घायल छात्र प्रत्युष सिंह और प्रभात यादव यूनिवर्सिटी के पीसी बनर्जी हॉस्टल के कमरा नंबर 68 में बम बना रहे थे। धमाके के बाद हॉस्टल के अन्य छात्र दोनों घायलों को लेकर बेली अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों को उन्होंने बताया कि पटाखे से दोनों घायल हो गए। लेकिन घायल प्रभात यादव की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों को शक हुआ और उन्होंने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, फिर सारी हकीकत सामने आई।

Allahabad PC Banerjee Hostel News

Allahabad University Bomb Blast : प्रभात ने दूसरे छात्र के कमरे पर कर लिया था कब्जा

पुलिस के मुताबिक, प्रभात यादव गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना के भटौला गांव का रहने वाला है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमएम का छात्र है। प्रभात ने दूसरे छात्र के कमरे पर कब्जा कर रखा था। कमरा नंबर 68 आयुष कुमार सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र और विशाल कुमार सिंह बीए द्वितीय वर्ष को आवंटित हुआ था। दोनों डेढ़ महीने से अपने गांव गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में प्रभात यादव इस कमरे पर कब्जा कर रहने लगा था।

image 277

पुलिस ने प्रभात यादव और प्रत्युष सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 286 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल से कब्जे में ले लिया है।इस घटना से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है।

https://youtu.be/eupyXFOGyys?si=D_T_J4xMa8u5BBQ0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें