Bihar News: स्कूल कैंपस में शराब पीते पकड़े गए प्रिंसिपल और टीचर

Bihar News: स्कूल कैंपस में शराब पीते पकड़े गए प्रिंसिपल और टीचर
Facebook
X
WhatsApp

Bihar News: बिहार में शराबबंदी लागू है। राज्य के सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी पहले ही शराब नहीं पीने की सार्वजनिक तौर पर शपथ ले चुके हैं। ऐसे में अगर किसी सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक ही स्कूल परिसर को मयखाना बनाकर जाम छलकाएं तो सवाल उठना लाजमी है। बांका में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल कैंपस में प्रिंसिपल और टीचर शराब पीते पकड़े गए। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News: बिहार में शराबबंदी का हाल

यह पूरा मामला बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, चिलकावर का है। यहां शिक्षा के पवित्र मंदिर माने जाने वाले स्थल को ही मयखाना बना दिया गया। बताया जाता है कि सोमवार को स्कूल परिसर में ही प्रधानाध्यापक और शिक्षक तीन अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। चखने के लिए मुर्गे का भी इंतजाम था। इसकी सूचना किसी ने उत्पाद विभाग की टीम को दे दी

इसी के बाद मौके पर पहुंची टीम ने प्रधानाध्यापक और शिक्षक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बांका के उत्पाद अधीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से देशी महुआ की शराब भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही एक टीम को स्कूल भेजा गया।

इस मामले में राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, चिलकावर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, जगन्नाथपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बजरंगी दास, धनंजय कुमार, पलंबर मिस्त्री प्रदीप कुमार और कुमार गौरव को गिरफ्तार किया गया है।

https://youtu.be/Jlz4Ga1Fi3E?si=0cLu3iATDDuef_5B

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें