Lucknow News: कबाड़ मंडी में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Lucknow News: कबाड़ मंडी में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) के मड़ियांव इलाके में सोमवार की रात एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई को शुरू किया गया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में जुटे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Lucknow News: आग ने विकराल रूप धारण किया

आग लगने की इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, आग देखते ही देखते भड़क गई। कबाड़ मंडी में रखी गई गाड़ियों तक आग पहुंची। इसके बाद यह तेजी से भड़कने लगी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशव नगर मोड़ के पास अगलगी की इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी की इस घटना में फर्नीचर और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गए। आग लगने से स्थानीय लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की इस घटना से इलाके में लोगों में दहशत फैल गई है।

https://youtu.be/uYgLI7HJlmo?si=yPkCOwaShS-s7YTj

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें