Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr News) के चोला थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में होमगार्ड लोकेश यादव घायल हो गए। साथ ही, तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और सरकारी दस्तावेज भी गायब कर दिए गए।
मथुरा में खुलेगा देश का पहला सैन्य बालिका विद्यालय, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण. #india24x7livetv #NewsUpdates #Mathura pic.twitter.com/Krov7PBwGN
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 29, 2023
घटना की जानकारी देते हुए सिकंदराबाद के तहसीलदार बालेंदु भूषण शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिकंदराबाद और होमगार्ड लोकेश यादव के साथ अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर तलबपुर कानपुर गांव पहुंचे थे। वहां खनन माफियाओं की टीम ने खनन अनुमति दस्तावेज मांगे जाने पर राजस्व विभाग की टीम पर हमला कर दिया।
Bulandshahr News: गाड़ी में रखे सरकारी दस्तावेज भी उठा कर ले गए
आरोप है कि खनन माफियाओं ने तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़ की, होमगार्ड लोकेश यादव को पड़कर पिटाई कर घायल कर दिया। यही नहीं हमलावर तहसीलदार की गाड़ी में रखे सरकारी दस्तावेज भी उठा कर ले गए। बामुश्किल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिकंदराबाद और तहसीलदार सिकंदराबाद ने भाग कर अपनी जान बचाई।
सिकंदराबाद के एसडीएम ने बताया कि मौके से एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़कर चोला थाने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी हरेंद्र पुत्र रघुवंश निवासी शाहपुर कला थाना चोला को गिरफ्तार कर लिया है।
सिंघनाबाद के तहसीलदार बालेंदु भूषण शर्मा ने हरेंद्र पुत्र रघुवंश निवासी शाहपुर कला, सुनील यादव और करन निवासी पचोता थाना चोला तथा 7-8 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 477, 332, 353, 427 आईपीसी और खनन खनिज अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत चोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।










