Aligarh News: अलीगढ़ जिले (Aligarh News) में रूबी आसिफ खान (Ruby Asif Khan) नाम की एक महिला को धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में लिखा है, ‘रूबी तू बहुत बड़ी राम भक्त बनती है न, 72 घंटे में तुझे परिवार सहित जान से मार देंगे।’ इस धमकी भरे पत्र के बाद हड़कंप मचा है। बता दें, रूबी आसिफ खान इससे पहले भी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ चुकी हैं।
दरअसल, रूबी आसिफ खान ने 1 जनवरी को अपने घर में राम दरबार की प्रतिमा स्थापित की थी। साथ ही, उन्होंने ऐलान किया था कि, वह 22 जनवरी तक राम लला की पूजा करती रहेंगी। उनके इसी ऐलान के बाद वो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं।

Aligarh News: पहले भी कट्टरपंथियों के निशाने पर रही हैं रूबी
रूबी आसिफ खान को कट्टरपंथियों द्वारा धमकाने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले, रूबी द्वारा गणेश और दुर्गा प्रतिमा घर में स्थापित करने पर भी कट्टरपंथियों ने निशाना साधा था। तब भी उन्हें धमकी मिल चुकी थी। अब जबकि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा देश प्रभु राम की भक्ति में सराबोर हो चुका है तो रूबी भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उनके हालिया ऐलान के बाद उन्हें फिर से धमकी मिली है। फिलहाल, रूबी ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से स्वाति मालीवाल ने दिया इस्तीफा. #India24x7livetv #NewsUpdates #Delhi pic.twitter.com/mVyczuRcYA
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 5, 2024
रूबी खान बताती हैं, शुक्रवार (05 जनवरी) सुबह जब वो सोकर जगीं तो बाहर वाले कमरे में एक कागज पड़ा मिला। उस पर धमकी भरी बातें लिखी हैं। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक आरोपी रात के वक़्त उनके घर के दरवाजे के नीचे से कागज डालता नजर आया। रूबी खान कहती हैं ‘पुलिस इस मामले की छानबीन करे, ताकि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो।
क्योंकि, इससे पहले भी उनके साथ इस तरह की घटना हो चुकी है। ज्ञात हो कि, पहले रूबी को पोस्टर लगाकर धमकाया गया था। उन्हें जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी चुकी है। उन्होंने कहा, मेरे बच्चे के पेट में गोली लग चुकी है। मेरे ऊपर भी गोलीबारी हुई है। मैं मरते-मरते बची हूं। बावजूद प्रशासन उदासीन है।’
रूबी खान ने श्री राम दरबार की स्थापना की
जानकारी के अनुसार, रूबी खान ने 1 से 22 जनवरी तक के लिए भगवान श्री राम दरबार की स्थापना की है। दरअसल, अयोध्या में 500 वर्ष बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में खुशी का माहौल है। रूबी कहती हैं, ‘मैंने अपने घर पर पूजा रखी है। इसे लेकर कुछ जिहादी लोग मेरे पीछे पड़े हुए हैं। वो मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं।’










