Lakhimpur Kheri: लखीमपुर-खीरी को 59 निर्माण परियोजनाओं की सौगात, PWD मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री और सदर MLA ने किया लोकार्पण

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर-खीरी को 59 निर्माण परियोजनाओं की सौगात, PWD मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री और सदर MLA ने किया लोकार्पण
Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी शुक्रवार को सूबे के पीडब्ल्यूडी मंत्री उप्र जितिन प्रसाद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार अजय मिश्र टेनी ने विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ विधानसभा क्षेत्र लखीमपुर के तहत विभिन्न योजनाओं में लागत रू. 50.73 करोड़ के लम्बाई 43.535 किमी के कुल 26 कार्यों का शिलान्यास और लागत रू. 14.93 करोड़ के लम्बाई 48.990 किमी के 33 कार्यों का निर्माण,मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज 26 कार्यों के शिलान्यास हो रहा है। (Lakhimpur Kheri) क्षेत्र की बड़ी मांग एवं जनप्रतिनिधियों की पहल पर बेलरायां-पनवारी मार्ग का वह भाग जिसमें रेलवे स्टेशन और संकटा देवी आता है। इस 10 किमी मार्ग को 38 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। आपके जनप्रतिनिधि, सांसद-विधायक दमदार हैं, जो बड़ी-बड़ी परियोजनाओं खींचने में सक्षम है। जिले को सरकार ने बड़ी-बड़ी सौगात दी है। देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में जो कार्य कभी नहीं हुए, वह आज आपकी आंखों के सामने साकार होते दिख रहे हैं। आगे भी बड़े बड़े काम कराए जाएंगे।

बड़ी कठिनाइयों का सबब रही देवकली -अलीगंज मार्ग की स्वीकृति मिल गई है। सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। अफसरो से कहूंगा यह समझ लीजिए। मोदी-योगी के स्पष्ट निर्देश है। ना गुणवत्ता से कोई समझौता और समय सीमा पर पूरा काम होना चाहिए। (Lakhimpur Kheri) इसी बीच लोनिवि मंत्री जितिन ने एसई को माइक पर बुलवाया और पूछा बेलराया-पनवारी मार्ग, जिसका शिलान्यास हो रहा है। उसकी लिखा पड़ी हो गई या नहीं। इस पर जवाब में सर प्रोसेस में है, इस माह एग्रीमेंट हो जाएगा। मंत्री जनता यह सब नहीं जानती बस तारीख बताओ, सर 15 जनवरी से काम शुरू हो जाएगा। वही देवकली-अलीगंज मार्ग 15 फरवरी तक शुरू हो जाएगा। इस पर मंत्री ने चेताया कि काम एक दिन भी लेट शुरू न हो। लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार सब सुन ले, गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी, अगर कमी पाई गई तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। (Lakhimpur Kheri) बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आपके लिए लाई जाएगी। बड़े काम होने के साथ-साथ गांव की पक्की सड़के वर्ल्ड क्लास बनाकर देंगे तब अपने आपको सफल मानेंगे। ठंड के बाद लोक निर्माण विभाग गांव गांव की सड़के घरों तक के लिए बनाकर देगा।

Lakhimpur Kheri: सरकार की योजनाओं से लोगों की पूरी हुई ज़रूरतें, बढ़ी जीवन जीने की सुविधाए : टेनी

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र और सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित हुए, जिससे लोगों की ज़रूरतें भी पूरी हुई और उनके जीवन जीने की सुविधा भी बढ़ी है। लोगों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन आया है। (Lakhimpur Kheri) यह केवल ज़रूरतें पूरी करने तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था, व्यावहारिक विदेश नीति, रक्षानीति सब पर महत्वपूर्ण काम किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज 9.5 वर्षो के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में शुरू हुई। हम हर गांव-शहर में जा रहे। जहां लोगों के अनुभव को सुनने को मिल रहा, जो हमको संतोष और आनंद देता है। लोगों का विश्वास और भरोसा केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति बढ़ा है। देश में अच्छा वातावरण है। पीएम के नेतृत्व में जहां एक ओर देश सम्मानित राष्ट्र बना, वही विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने को निरंतर आगे बढ़ रहा। (Lakhimpur Kheri) उन्होंने जनमानस से पूछा कि आज गांव में लोग बिजली का हफ्ता पूछते हैं क्या? कि बिजली दिन के हफ्ते की है या रात के हफ्ते की। बाजार में कहीं लालटेन मिलती है क्या। कोविड कालखंड में भारत ने वैक्सीन बनाई। महज 09 माह के भीतर 200 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन करके कोविड को नियंत्रित किया। (Lakhimpur Kheri) वही 100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन भी दी।उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ने लखीमपुर को आज कई सौगातें दी है। उन्होंने मंत्री को साधुवाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जज्बा बरकरार रहे। प्रदेश, देश और राष्ट्र में अपना योगदान इसी प्रकार लगातार देते रहे।

बताते चलें कि जनपद लखीमपुर खीरी के विधानसभा क्षेत्र लखीमपुर में बिलरायां-पनवारी मार्ग (राज्य मार्ग सं0-21) के चैनेज 47.000 से 56.350 में 7.000 मीटर से 10.000 मीटर अर्थात 2-लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, लम्बाई 9.350 किमी एवं लागत रू0 37.80 करोड़ की स्वीकृति 04 अक्टूबर 2023 को प्रदान की गई। (Lakhimpur Kheri) मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हो जाने से लगभग 3.50 लाख की आबादी लाभान्वित होगी एवं जिला व तहसील मुख्यालय से सुगम कनेक्टिविटी होने एवं आवागमन जामरहित हो जायेगा। उक्त शिलान्यास 12 जनवरी 2024 को किया जा रहा है।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/aOHTFJqBqTo?si=z_C5lpcJgSL0GPXB

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें