Lucknow: लखनऊ राजधानी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बेहद खास तैयारियां जोरों पर हैं।जहाँ एक तरफ भव्य श्री राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा पर सभी लोग उत्साहित हैं।और पूरा देश हर्षोल्लास मना रहा है।राम मंदिर के लिए लखनऊ व आसपास में खास तैयारियां हैं।वहीं बाईस जनवरी को खुशियों वाली शुभ दीवाली मनाई जाएंगी।लखनऊ में जहाँ एक तरफ मिठाई की दुकानों पर भारी संख्या में भक्तों ने पूर्व से ही आर्डर बुक कर रखा है। (Lucknow) वहीं आतिशबाजी के रूप में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के लिए खास पटाखे बाजार में उपलब्ध हैं।वहीं कुछ पटाखा दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस भी जारी किया जा रहा है। वहीं काकोरी क्षेत्र के अमेठिया सलेमपुर में स्थायी पटाखा बाजार सजा हुआ है।जहाँ हर तरीके के पटाखे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। दुबग्गा थाना क्षेत्र में हरदोई लखनऊ रोड पर अमेठिया सलेमपुर बाजनगर के पास इस समय पटाखों की दुकानें सजी हुई हैं। (Lucknow) जहाँ राम मंदिर में स्थापना के उत्सव के लिए हवाई पटाखे मुन्ना पटाखे व सतरंगी पटाखे आसानी से उपलब्ध हैं। राजधानी के काकोरी दुबग्गा क्षेत्र में अयोध्या की जय श्री राम की गूंज सबके राम के रूप में स्पष्ट तौर पर देखने को मिल रही है।
Lucknow
पटाखा व्यवसायी अखिलेश चंद्र गुप्ता बताते हैं कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उपलक्ष्य में हमारे यहाँ आतिशबाजी के लिए बिना किसी खतरे के पटाखे उपलब्ध हैं। (Lucknow) वहीं काकोरी क्षेत्र में अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं क्षेत्रीय लोगों नें बताया कि 22 जनवरी को हम लोग घर पर दीपक जलाएंगे पटाखा छुड़ाएंगे और खुशी मिठाइयां बांटे गे तथा घर में खास तरह के पकवान भी बनाए गें |
लखनऊ के एक अन्य भक्त ने बताया कि वह भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या जाने की योजना बना रहा है। वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम के दर्शन करना चाहता है। लखनऊ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्साह देखते ही बन रहा है। लोग इस अवसर को अपने जीवन का सबसे बड़ा अवसर मान रहे हैं।















