UP Schools Closed : भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए इस जिले के स्कूलों में 20 जनवरी तक बढ़ी छुट्टी

UP Schools Closed : भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए इस जिले के स्कूलों में 20 जनवरी तक बढ़ी छुट्टी
Facebook
X
WhatsApp

UP Schools Closed : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने आदेश जारी किया है कि आठवीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले जिले में 15 जनवरी तक ही अवकाश था।

बता दें कि 31 दिसंबर से जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के विद्यालयों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषित था। अब आज यानी 16 जनवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 20 जनरी तक अवकाश बढ़ा दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि आदेश का कड़ाई के साथ पालन किया जाए।

UP Schools Closed

कानपुर, संभल, लखीमपुर, फिरोजाबाद में 17 तो आगरा में 20 तक बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के कानपुर, संभल, लखीमपुर खीरी और फिरोजाबाद जिलों में भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए 17 जनवरी तक सभी बोर्ड के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया है। बता दें की लखीमपुर में 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। जबकि बाकी जगह केवल 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। उधर, आगरा डीएम ने भी पांचवीं क्लास तक का अवकाश 20 जनवरी तक कर दिया है।

image 371

UP Schools Closed : ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने के पीछे की वजह

UP school closed DM order due to severe cold fog all schools up to 5th  class remain closed till 20 january | UP school closed: यूपी में गलन-कोहरे  का कहर, 20 जनवरी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। यहां तक की भीषण सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में ठंड और शीतलहर से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

https://youtu.be/FH3Wha9uN2Y?si=XC7A3MTtgSTQk8p4

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें