Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक की पहचान पिंटू (35) के रूप में हुई है। हत्या की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 6 घंटे तक चक्काजाम किया।
Gorakhpur News: क्या हुआ था?
पिंटू 27 जनवरी से लापता थे। 30 जनवरी को उनके परिजनों ने पादरी बाजार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। (Gorakhpur News) 5 फरवरी को उनकी लाश गोड़धोईया पुल के नीचे लटकी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।

परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही बरती। अगर पुलिस तत्परता दिखाती तो शायद पिंटू की जान बच सकती थी।
हत्या की घटना के बाद मंगलवार को परिजनों ने पादरी बाजार पिपराइच मार्ग को 6 घंटे से अधिक समय तक जाम रखा। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
अधिकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद मंगलवार देर शाम 7:30 बजे परिजनों ने चक्काजाम खत्म किया।
पुलिस की जांच
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से हत्यारों की तलाश की जा रही है। (Gorakhpur News) यह घटना गोरखपुर में अपराध की बढ़ती घटनाओं की ओर इशारा करती है।
गोरखपुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप
मृतक पिंटू का ऑटो 27 जनवरी की रात पुलिस ने पादरी बाजार चौराहे से चाबी लगे हुए लावारिस हाल में बरामद किया था. (Gorakhpur News) परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद 10 दिन से चौकी-थाने और अधिकारियों के यहां तलाश करने के लिए गुहार लगाते रह गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसका मोबाइल भी सर्विसलांस पर नहीं लगाया गया. साथ ही पुलिस ने उसकी तलाश करने में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. सोमवार को शाहपुर के जेल बाईपास पुलिया के नीचे केबिल के तार से लटका हुआ शव मिलने से लोगों का पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया था.









