UP News: वैसे तो शादियों में बिन बुलाए मेहमानों से विवाद के रोज कई मामले आते हैं, लेकिन यूपी (UP News) के गोरखपुर में प्रोफेसर की बेटी में बिन बुलाए पहुंचे हास्टल के छात्रों से विवाद और दुल्हन के भाई का सिर फटने की घटना से मामला खास हो गया है। हास्टल के छात्रों के विवाद को देखते हुए आयोजन में मौजूद कुछ शिक्षकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक छात्रावासी वहां पथराव करते रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद वे छात्रावासों में भागे।
हल्द्वानी में हिंसा के बाद पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी. #india24x7livetv #NewsUpdates #Uttarakhand pic.twitter.com/rSsrneiCSX
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 9, 2024
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में इतिहास विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर मुकुंद शरण त्रिपाठी की बेटी की शादी 7 फरवरी को तय थी। दीक्षा भवन के बगल में बने कन्वेंशन सेंटर में भोजन का दौर चला तो छात्रावास के सामने बाउंड्री होने के कारण रात करीब 12 बजे 10-15 की संख्या में छात्रावासी वहां पहुंचे। कईयों ने बाराती का इंतजार किये बिना ही थाली उठाकर भोजन करना शुरू कर दिया। संदेह पर पूछताछ शुरू की तो छात्रावासी भड़क उठे। इसी दौरान उन्होंने छात्रावासों में फोन कर दिया।
UP News: विवाद बढ़ता देख छात्र बाउंड्री फांदकर हॉस्टल की तरफ गए
छात्रावासों से बड़ी संख्या में छात्र वहां पहुंच गए। इस दौरान वहां मौजूद विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख छात्र बाउंड्री फांदकर हॉस्टल की तरफ गए। वहां से कन्वेंशन सेंटर में पथराव शुरू कर दिया। भागने के दौरान ही ईंट का टुकड़ा लगने से दुल्हन के भाई का सिर फट गया। इस दौरान वहां मौजूद शिक्षकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक छात्रावासी वहां पथराव करते रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद वे छात्रावासों में भागे।
यूनिवर्सिटी-मोहद्दीपुर रोड पर एक तरफ राम प्रताप शुक्ल छात्रावास है तो उसके सामने सड़क के दूसरी पार कन्वेंशन सेंटर। वहां वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। दिवाल की ऊंचाई कम होने के कारण छात्रावासी उधर से फांदकर अक्सर यहां कार्यक्रमों में पहुंच जाते हैं। छात्रावासों में बड़ी संख्या में अवैध रूप से विश्वविद्यालय और दूसरे कॉलेजों के छात्र रह रहे हैं। छात्रावासियों का कहना है कि सभी छात्रावासों में अवैध रूप से कई-कई लड़के रह रहे हैं। रात में भी उन्होंने ही बवाल किया था। इन मनबढ़ों के चलते अच्छे छात्र भी बदनाम हो रहे हैं।










