Delhi liquor scam case : केजरीवाल को ED का छठवां समन , पूछताछ के लिए 19 को बुलाया

Delhi liquor scam case : केजरीवाल को ED का छठवां समन , पूछताछ के लिए 19 को बुलाया
Facebook
X
WhatsApp

Delhi liquor scam case : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया है। ईडी ने इससे पहले भी केजरीवाल को पांच समन भेज चुकी है, जिसे मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज कर दिया था।

https://twitter.com/india24x7livetv/status/1758013328772018208

Delhi liquor scam case : ईडी ने कब-कब भेजा समन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने इससे पहले पांच समन भेज चुकी है। 2 फरवरी, 17 जनवरी, तीन जनवरी, 21 दिसंबर और दो नवंबर को केजरीवाल को समन भेजा था, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया।

CM Arvind Kejriwal

Delhi liquor scam case : कोर्ट से भी झटका, 17 को अदालत में पेश होने के हैं निर्देश

image 253

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट ने केजरीवाल को समन भेजा है। जिसमें उन्हें 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी के समन का पालन नहीं करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सीएम को पांच समन भेजे लेकिन वे पेश नहीं हुए। जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

image 254

ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के अनुपालन में गैर-उपस्थिति के लिए शिकायत का मामला दर्ज किया गया है, जो समन, दस्तावेजों के उत्पादन आदि के संबंध में ईडी की शक्तियों को निर्धारित करता है। इससे पहले राउज एवन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए थे और ईडी की ओर से दलीलें दीं थीं। अब केजरीवाल को ईडी छठा समन जारी किया है। अब इस पर उनका क्या जवाब होगी यह तो समय ही बताएगा।

https://youtu.be/PcnjegXa2hs?si=Y1ghkvmBTLWILDFh

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें